Straight from the core heart....

Straight from the core heart....

Tuesday, April 3, 2012

कहाँ साहिल

कहाँ  साहिल  , कहां मज़िल |
कहां है जाँ, कहाँ है दिल |

जो देखूं गौर से तुझको,
तो बेगैरत हूं, आवारा |
जो न देखूं, तो कहती है,
मुझे बुज़दिल, मुझे बुज़दिल |

तेरे दीदार की ख़ातिर,
मैं खुद को रोक कर बैठा |
तू या तो इश्क-ए-वफ़ा दे दे,
या फिर कत्ल कर कातिल |

खुद मैने कब्र मे अपनी,
लिखा दी ‌घड़ी मरने की |
ख्वाहिश मे मिलाने की,
तेरा दिल और मेरा दिल....

दीपक त्रिपाठी
24/03/2012

No comments:

Post a Comment